{"_id":"582b47cd4f1c1b7b388fed37","slug":"earthquake-hits-jammu-and-kashmir-no-casualties-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके
- फोटो : Demo Pic.
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रात 9.32 बजे पर 5.2 तीव्रता से आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान स्थित हिंदुकुश क्षेत्र रहा। यह जमीन के 150 किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन
कुछ सेकेंड आए इस भूकंप से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोग सहम गए। हालांकि, जानी नुकसान की सूचना नहीं है।अक्तूबर 2015 से राज्य की धरती लगातार डोल रही है। जम्मू सहित अन्य इलाकों में भी झटके महसूस होने के बाद लोग घरों के बाहर निकल आए। हालांकि, कुछ सेकेंड के लिए आए झटकों के बाद सब कुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद रात भर भूकंप के झटके लोगों के जेहन में रहे। लोगों ने अपनों से संपर्क करके उनके कुशल मंगल होने की जानकारी ली। रियासत में लगातार आ रहे भूूकंप के झटकों से लोगों में दहशत बढ़ रही है।
विज्ञापन