{"_id":"63c8e7a9eccb77350e2b3eab","slug":"earthquake-earthquake-tremors-in-kishtwar-jammu-kashmir-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा- किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा- किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही तीव्रता
Thu, 19 Jan 2023 12:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:19 PM IST
सार
प्राथमिक जानकारी के अनुसार फिलहाल किसी भी हिस्से से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। कुछ सेकेंड के लिए आए झटकों से कई इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए थे।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में वीरवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन
फिलहाल किसी भी हिस्से से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। कुछ सेकेंड के लिए आए झटकों से कई इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए। एक पखवाड़ा पहले भी प्रदेश में जम्मू, राजोरी, पुंछ, कठुआ, श्रीनगर आदि जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के लिहाज से कई क्षेत्र संवेदनशील हैं। इन इलाकों में नियमित रूप से झटके महसूस किए जाते रहे हैं। प्रदेश कई बार भूकंप के बड़े झटके भी झेल चुका है।
विज्ञापन