{"_id":"a90b3dd69897d318cb4d3653ad7aaa44","slug":"each-vehicle-scanning-will-be-coming-to-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में आने वाले हर वाहन की होगी स्कैनिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में आने वाले हर वाहन की होगी स्कैनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Jan 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में आने वाले हर एक वाहन को स्कैनिंग करानी होगी। साथ ही हर एक वाहन पर तीसरी आंख की नजर भी रहेगी। लखनपुर टोल प्लाजा पर स्कैनर लगाने का निर्णय लिया गया है। सरकार के गठन होते ही इस प्रस्ताव के मंजूर होने की संभावना है।
विज्ञापन
साथ ही यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर किसी पर नजर रखी जा सके। राज्य में बढ़ते आतंकी हमले, क्राइम ग्राफ और गुड्स कैरियर में हो रही धांधली पर नकेल कसने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बहुत जल्द इसे लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
लखनपुर के उपायुक्त मुश्ताक अहमद ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि टोल प्लाजा पर स्कैनर लगाने की योजना बनाई गई है। साथ ही यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कैनर लगने से बहुत से फायदे होंगे।
विज्ञापन
खासकर गुड्स कैरियर वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। यदि कोई भी अवैध और प्रतिबंधित सामान लेकर जा रहा होगा तो वाहन स्कैन होने पर उसका पता चल जाएगा। इससे उक्त सामान को जब्त किया जा सकेगा। कुछ लोग अवैध रूप से रखे गए हथियारों को अपने साथ लेकर घूमते हैं और वारदातों को अंजाम देते हैं। स्कैनर लगे होने से हथियारों को पकड़ा जा सकेगा।
सीसीटीवी के होने से रियासत में आने वाले हर शख्स का रिकार्ड उपलब्ध हो जाएगा। टोल प्लाजा से निकलने वाला हर शख्स कैमरे की जद में होगा। इसकी मदद से किसी भी शरारती तत्व की पहचान की जा सकेगी और उसको पकड़ने में आसानी होगी। रिश्वत पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।