फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: E rickshaw and auto drivers taking advantage of compulsion charging desired price from Amarnath pilgrim

जम्मू: मजबूरी का फायदा उठा रहे ई-रिक्शा व ऑटो चालक, अमरनाथ यात्रियों से वसूल रहे मनचाहा दाम

Wed, 05 Jul 2023 01:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 01:17 PM IST
सार

भोले के भक्त किराये के नाम ठगा महसूस न करें, उसके लिए परिवहन विभाग ने भी पहल नहीं की। शहर के किसी भी स्टैंड पर किराया सूची नहीं है। ऑटो और ई-रिक्शा मर्जी से किराया ले रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu: E rickshaw and auto drivers taking advantage of compulsion charging desired price from Amarnath pilgrim
ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू रेलवे स्टेशन के बाहर इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इनमें बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्री हैं, जो अलग-अलग ट्रेनों के माध्यम से जम्मू पहुंचे रहे हैं। गाजीपुर के अशोक चौबे चार साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए आए हैं। भगवती नगर जाना है। उन्होंने ऑटो से किराया पूछा तो 250 रुपये बताया, छह किमी के हिसाब से ज्यादा लगा तो ई-रिक्शा चालक से बात की। उसने 200 रुपये बताया। पूछा- कुछ कम होगा तो जवाब मिला किसी से भी पता कर लें, 200 रुपये से कम में कोई नहीं जाएगा। कमोबेश ऐसे ही परेशानी से हर यात्री गुजर रहा है।
विज्ञापन


भोले के भक्त किराये के नाम ठगा महसूस न करें, उसके लिए परिवहन विभाग ने भी पहल नहीं की। शहर के किसी भी स्टैंड पर किराया सूची नहीं है। ऑटो और ई-रिक्शा मर्जी से किराया ले रहे हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 50 से 60 ई-रिक्शा व ऑटो का परिचालन होता है। अधिकांश का रूट रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड या एयरपोर्ट है। इन दिनों भगवती नगर आधार शिविर के लिए परिचालन बढ़ गया है। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं नियम, कितना होना चाहिए किराया

नियम की बात करें तो ई-रिक्शा में चार और ऑटो में तीन सवारियां बैठती हैं, लेकिन ई-रिक्शा आठ तो ऑटो में छह सवारियां बिठाई जा रही हैं। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी सबसे ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार पांच किमी की दूरी के हिसाब से किराया 20 रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है जमीनी हाल 

जम्मू शहर में कैनाल रोड, ज्यूल चौक, सतवारी, गांधीनगर सहित हर स्टैंड पर ऐसे ही स्थिति है। ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा सवारियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे है। ऑटो रिक्शा चालक ई-रिक्शा चालकों पर अधिक किराया वसूलने का आरोप लगाते है जबकि ई- रिक्शा चालक तर्क देते है कि हम काले ऑटो से कम पैसा ले रहे है।

'250 मांग रहा था, 200 रुपये में मनाया'

यात्री अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया - जानकारी नहीं है कि किस रूट का कितना किराया है। ऑटो रिक्शा 250 मांग रहा था, हमने 200 रुपये में जाना सही समझा। प्रशासन को चाहिए कि किराया सूची स्टैंड पर लगवाए। इसी तरह समीर ने बताया कि ई-रिक्शा चालक छह किमी का 50 रुपये किराया वसूल रहे हैं। आधार शिविर पहुंचना है इसलिए कुछ नहीं बोला। प्रशासन को देखना चाहिए कि कोई किराये के नाम पर ठगा महसूस न करे।


किराया सूची लगाना का निर्देश
 
सभी ऑटो स्टैंड पर किराया सूची लगाने के लिए कहा है। ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर नकेल कसने के लिए नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। यात्रियों के साथ अगर कोई ऐसा करता है तो ऑटो पर लिखे संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। -रिहाना तबुस्सम, एआरटीओ मुख्यालय जम्मू।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed