{"_id":"613911328ebc3e1e655bec0c","slug":"e-rickshaw-trial-jammu-city-news-jmu243231062","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने शहर में पहले ही ट्रायल में ई रिक्शा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने शहर में पहले ही ट्रायल में ई रिक्शा फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुराने शहर में कचरा उठाने के लिए लगाया गया ई-रिक्शा पहले ही ट्रायल में फेल हो गया। बैटरी चार्ज रिक्शा पुराने शहर में अधिक चढ़ाई वाले रास्तों पर हांफ रहा है। अब समतल इलाकों में इसे चलाने की योजना बनाई जाएगी। ऐसी जगहों को चिन्हित किया जाएगा। यहां पर ई-रिक्शा आसानी से दौड़ सके।
हालांकि ज्यूल चौक स्थित नगर निगम के यार्ड में चार्जिंग प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। इस पर बीस लाख रुपये खर्च होंगे। पहले पुराने शहर में ई-रिक्शा चलाने की योजना थी। यहां पर इससे घर-घर कचरा उठाया जाना था। पुराने शहर की गलियां संकरी होने के कारण जाम की स्थित बनी रहती है और चढ़ाई ज्यादा होने के कारण ई-रिक्शा नहीं दौड़ पा रहा। अब ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा। जहां पर आसानी से ई-रिक्शा चल सकेगा। मौजूदा समय में बस स्टैंड, गांधी नगर, शास्त्री नगर, न्यू प्लॉट, रूपनगर, वेयर हाउस समेत अन्य इलाकों में ई-रिक्शा सुविधा मिल सकती है।
----
अब ट्री साइकिल प्रोजेक्ट पर होगा काम
पुराने शहर में ई-रिक्शा के बाद अब ट्री साइकिल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस पर भी ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए अलग से रास्ता तैयार किया जाएगा।
-----
शहर में समतल इलाकों में ही ई-रिक्शा चलाया जाएगा। पुराने शहर में दिक्कत आ रही है। यहां पर ट्री साइकिल या फिर अन्य विकल्पों को कुछ इलाकों के लिए देखा जाएगा। जहां पर ई-रिक्शा आसानी से चल सकता है, वहीं पर यह सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
- अतुल गुप्ता, सचिव, नगर निगम जम्मू