फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E bus Service Start in Raipur Village

Jammu News: रायपुर गांव तक बढ़ा ई-बस का रूट, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
E bus Service Start in Raipur Village
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। ई-बस सेवा का रूट रायपुर गांव तक बढ़ाया गया है। इससे लोगों को ग्रामीण इलाकों से शहर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। बस सेवा शुरू करने की लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। अब स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बस सेवा शुरू की गई है।
बाड़ी ब्राह्मणा से बन तालाब जाने वाली बसें अब रायपुर तक जाएंगी। कुल छह बसें इस रूट पर चलती हैं। बन तालाब से दो किलोमीटर दूरी पर रायपुर गांव है। अक्सर लोगों को शहर आने के लिए सरकारी बस या फिर ऑटो के माध्यम से बन तालाब तक पहुंचना पड़ता था। अब ई-बस सेवा शुरू होने से लोग गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। एजीएम स्मार्ट सिटी भूपेंद्र मान ने कहा कि बन तालाब से रायपुर तक रूट बढ़ाया गया है। अब लोग सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इलाके के छह हजार लोगों को सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल, आयुक्त का जताया आभार
बस सेवा शुरू होने पर श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट, रायपुर बन तालाब जम्मू के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि इस संबंध में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और नगर निगम के आयुक्त से भेंट की गई थी। इसके बाद बस सेवा शुरू हुई है। उन्होंने उपराज्यपाल और आयुक्त का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पहले बसें कम चलने के कारण लोग परेशान होते हैं। देरी से लोग गंतव्य तक पहुंचते थे। अब ग्रामीण एसी बस सेवा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed