फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E bus service

Jammu News: खुशखबर... आज से रात 10 बजे तक ई-बस सेवा, 10 रुपये में करें 3 किमी सफर

विज्ञापन
E bus service
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में सुबह पांच से रात 10 बजे तक कहीं भी आप पहुंच पाएंगे। इसके लिए ऑटो का मनमाना किराया अदा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि वीरवार को भगवती नगर से ई-बस सेवा का शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। पहले लोग मेटाडोर या फिर ऑटो पर निर्भर थे। ऑटो में एक से दो किलोमीटर सफर पर ही सौ से डेढ़ सौ रुपये देने पड़ते थे जबकि ई बस में 0 से 3 किलोमीटर तक दस, तीन से पांच किलोमीटर तक 15, पांच से दस तक बीस, दस से 15 तक 25, 15 से 20 तक तीस, 20 से 25 तक 35 रुपये जबकि 25 से 35 तक 40 रुपये देने होंगे। खास बात है कि इन बसों में गर्मी में एससी और सर्दी में ब्लोअर की सुविधा मिलेगी, यानी लोग आरामदायक सफर कर सकेंगे। स्मार्ट सिटी के फाइनांस विभाग के एमडी अशीष आनंद के अनुसार पहले चरण में यह सुविधा दी जा रही है, बाद में रात का समय और बढ़ाया जाएगा।
वहीं, बसों का शुभारंभ दीपावली से पहले होना था, लेकिन चार्जिंग स्टेशनों पर काम पूरा नहीं हो सका था। ऐसे मेंं लोगों को रात में ऑटो लेने के लिए मजबूर होना पड़ता था और 3 किलोमीटर तक के 150 रुपये देने पड़ते थे। दस से 15 किलोमीटर के लिए तो 300 से 500 रुपये किराया था। इसी तरह मेटाडोर में 3 किलोमीटर तक दस से 12 रुपये, 5 से दस किलोमीटर तक बीस से 25 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। ई-बसें चलने से जहां लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी, वहीं पैसा भी बचेगा।
विज्ञापन

15 चार्जिंग प्वांइट तैयार
75 बसों को फेज वाइज चलाया जाएगा। पहले चरण में 30 बसें शहर में चलेंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवती नगर में बस स्टैंड बन गया है। यहां पर 16 चार्जिंग प्वांइट लगाए गए हैं, जिनमें 15 तैयार हो चुके हैं। यहां से ही बसें तालाब तिल्लो, ज्यूल चौक, जानीपुर, मुट्ठी, गांधी नगर, शास्त्री नगर सहित अन्य स्थानीय रूट के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा 12 मीटर की जम्मू से कठुआ, सांबा और कटड़ा के लिए 25 बसें चलाई जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
बस में तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य सुविधा भी लोगों को मिलेगी। इसके लिए बस चालक को जानकारी देनी होगी। नजदीकी अस्पताल में स्वास्थ्य चेक होगा।इसके अलावा चोरी या छेड़छाड़ की घटना पर चालक के माध्यम से कॉल नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाएगी। मौके पर पुलिस पहुंचेगी। यहां तक सभी बसें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगी।


ऑनलाइन दे सकेंगे भाड़ा
बसों में भुगतान डिजिटल पेमेंट टॉप एंड कार्ड के माध्यम से होगा। चलो एप के जरिये रूट का पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, बस कितनी दूर और किस रूट पर है इसकी भी जानकारी मिल सकेगी। सिर्फ मोबाइल में एप संचालित होगा।


ई बस सेवा का शुभारंभ हो रहा है। बसें पर्यावरण अनुकूल है। लोगों को शहर में आने-जाने में सुविधा मिलेगी।



- राहुल यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed