{"_id":"68dee4b0493c54edc60f223d","slug":"dussehra-celebration-jammu-news-c-10-lko1027-728848-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परेड ग्राउंड में जला 90 फुट का रावण, जगह न मिलने से छतों पर चढ़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परेड ग्राउंड में जला 90 फुट का रावण, जगह न मिलने से छतों पर चढ़े लोग
विज्ञापन
परेड ग्राउंड जलता रावण। संवाद
- दीवान मंदिर, बिल्लू मंदिर और सैनिक कॉलोनी में पुतलों के दहन के साथ रामलीला का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। परेड मैदान में वीरवार को दशहरा धूमधाम के साथ मनाया गया। झांकियां निकालीं गईं। दरिंदगी, कट्टरता और अराजकता के खिलाफ एकजुटता की थीम पर दशानन रावण का दहन हुआ। शहर की प्रमुख रामलीलाओं में श्रीराम ने रावण का वध किया। पुतलों को आग लगाकर आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया गया।
परेड मैदान में 15 मिनट में असत्य पर सत्य की जीत हुई। रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले धू-धूकर जले। शहर के दीवान मंदिर, बिल्लू मंदिर और सैनिक कॉलोनी में रावण दहन के साथ रामलीला का समापन हो गया। मैदान में बड़ी संख्या में लोग लंकापति दहन देखने के लिए पहुंचे। ग्राउंड में जगह न मिलने पर लोग परेड-शालामार सड़क के किनारे इमारतों पर चढ़ गए। 5:30 बजे श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता की शोभायात्रा पहुंची। रथ पर सवार श्रीराम ने रावण, कुंभकरण, मेघनाद और लंका के तीन चक्कर लगाए। इस बीच हनुमान जी ने लंका को स्वाहा कर दिया। शाम छह बजे रावण को प्रभु राम ने तीर मारा और 90 फुट ऊंचा रावण का पुतला आग की लपटों में घिर गया। लोगों में रावण के पुतले की लकड़ी लेने की होड़ मच गई।
-- -- --
दशहरा असत्य पर सत्य की जीत : डॉ. जितेंद्र
कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। लोगों को प्रभु श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधिचि ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी और दूसरी तरफ समाज में व्याप्त बुराइयों से लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस भी है। ये दोनों पर्व वीरवार को हर्षोल्लास के साथ मनाए गए। इस मौके पर पूर्व विधायक सत शर्मा, अशोक कौल, डीआईजी जम्मू व मंहत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
दीवान मंदिर से निकली रामचंद्र की शोभायात्रा
सनातन धर्म सभा नाटक समाज ने शहर के दीवान मंदिर से शाम चार बजे प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा शहर के मोती बाजार, परेड चौक, पुरानी मंडी, ओल्ड हाॅस्पिटल रोड से होते हुए श्री रघुनाथ मंदिर पहुंची। धर्मार्थ ट्रस्ट ने मंदिर प्रांगण में श्री रघुनाथ जी की दिव्य झांकी को रथ के आगे किया और दोनों शोभायात्रा का जम्मू पूर्व विधायक ने पूजन कर पुन: भगवा ध्वज फहराकर रवाना किया। शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के इंदिरा चौक, शालामार रोड से होते हुए शाम 5:30 बजे परेड ग्राउंड पहुंची।
-- -- -- -- -- --
विजयदशमी पर बाजारों में रही खूब राैनक
विजयदशमी के चलते वीरवार को परेड मैदान में खूब राैनक रही। मोती बाजार, परेड, राजतिलक रोड, पक्का डंगा, पंजतीर्थी बाजार में भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। कई बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति रही। दशहरा उत्सव खत्म होने के बाद लोगों को पैदल ही गंतव्य की ओर जाना पड़ा।