फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Durbar close in Kashmir , run in Jammu from six

J&K: कश्मीर में दरबार बंद, छह से जम्मू से चलेगी सरकार

Fri, 27 Oct 2017 11:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 27 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Durbar close in Kashmir , run in Jammu from six
- फोटो : PTI

कश्मीर में सरकार का दरबार शुक्रवार को बंद हो गया। नागरिक सचिवालय के अलावा राजभवन, पुलिस मुख्यालय, आयोगों के दफ्तर समेत दरबार मूव से जुड़े अन्य कार्यालय अब दरबार मूव की परंपरा के अंतर्गत शीतकालीन राजधानी जम्मू में छह नवंबर को खुलेंगे। 28 और 29 अक्तूबर को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात ही खुला रहेगा।

विज्ञापन

जम्मू में सरकार के दरबार के स्वागत के लिए तैयारियां जोरशोर से जारी है। नागरिक सचिवालय की सजावट का काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। दरबार के साथ मुख्यमंत्री, मंत्रियों, अफसरशाहों के अलावा करीब दस हजार मुलाजिम श्रीनगर से जम्मू शिफ्ट हो जाएंगे। जम्मू आधारित मुलाजिम तो शनिवार से जम्मू लौटना शुरू हो जाएंगे। वहीं कश्मीर आधारित मुलाजिम पांच नवंबर को जम्मू में पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

सरकार का कामकाज जम्मू से चलने को लेकर यहां सड़कों पर भीड़ बढ़ जाएगी। वहीं सियासी गतिविधियों के अलावा मांगों को लेकर आएं दिन आंदोलन भी जम्मू में देखने को मिलेंगे। वीआईपी कल्चर बढ़ने की वजह से जाम की समस्या भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed