{"_id":"66b171fdd44dd4cc0f0ac996","slug":"dumping-station-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101164-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कचरे का डंपिंग स्टेशन बना रोड़ा, सड़क पर लग रही सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कचरे का डंपिंग स्टेशन बना रोड़ा, सड़क पर लग रही सब्जी मंडी
Tue, 06 Aug 2024 06:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
अरनिया बस अड्डे में 2 साल पहले किया था नई सब्जी मंडी का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया बस अड्डे में कचरे का डंपिंग स्टेशन नई सब्जी मंडी खुलने की राह में रोड़ा बन रहा है। वहीं दूसरी ओर नपा अधिकारी तमाला में एमआरएफ बनने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि कस्बे का सारा कचरा वहां पर शिफ्ट किया जा सके। अरनिया बस अड्डे में 2 साल पहले 10 लाख रुपए से नई सब्जी मंडी का निर्माण कार्य किया गया था। मगर अब तक सब्जी मंडी को शुरू नहीं किया गया है।
इसके चलते मंडी से जुड़ा हर वर्ग परेशान हो रहा है। मौजूदा समय में सब्जी मंडी तरेबा चौक में सड़क पर लगाई जा रही है। इससे यातायात प्रभावित होता है। बारिश में किसान और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। परंतु सुविधाओं से तैयार की गई नई सब्जी मंडी को अब तक नहीं खोला जा रहा है। अरनिया नपा कस्बे का सारा कचरा इकट्ठा करके बस स्टैंड में डंप कर रही है। वहां से ट्रकों में लोड करके सांबा डंपिंग स्टेशन पहुंचाया जाता है। अरनिया नपा कचरे के डंपिंग स्टेशन का बस अड्डे के अलावा कोई और विकल्प तैयार नहीं कर रही है। इससे निरंतर मंडी खुलने की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर मंडी से जुड़े वर्ग ने कहा कि कचरे के डंपिंग स्टेशन को हटाने की बजाय उसे बार-बार बस अड्डे में लगाया जा रहा है। जिसके चलते 2 साल से तैयार हुई मंडी किसी काम में नहीं लाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अरनिया नपा अधिकारी को इस मुद्दे पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सब्जी मंडी को जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए।
पिछले दो साल से अरनिया नपा नई मंडी खोलने का दावा कर रही है। मगर जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है। मौजूदा सब्जी मंडी में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर अरनिया नपा बेखबर है।
विज्ञापन
जनक राज, व्यापारी
अरनिया में मौजूदा मंडी सुबह पांच बजे तक सुचारू रहती है। यातायात सुचारु होने के बाद मंडी को बंद करना पड़ता है। इससे किसानों का नुकसान होता है। अरनिया नपा को नई सब्जी मंडी को जल्द खोलना चाहिए।
किसान पप्पू राज
अरनिया में नई सब्जी मंडी खुलने से किसानों को राहत मिलेगी। जम्मू जाने की बजाय लोग अरनिया मंडी का रुख करेंगे। इसे अरनिया का व्यापार तो बढ़ेगा ही मंडी से जुड़े वर्ग का समय और पैसा बचेगा।
किसान बलवीर सिंह
हाउस की बैठक में मंडी के निर्माण कार्य पर मोहर लगाई गई थी। पिछले दो साल से मंडी बनकर तैयार है। इसे लोगों की सुविधा के लिए खोल देना चाहिए। नई मंडी में लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कैलाश चंद्र सैनी, पूर्व पार्षद
मंडी के संदर्भ में सोमवार को व्यापारियों से मुलाकात की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर एमआरएफ का कार्य अगले 10 दिन तक शुरू हो जाएगा। इससे कचरे की समस्या खत्म हो जाएगी।
विनोद कुमार, नपा अधिकारी