फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dumping site on banks of tawi river could not be removed in Jammu

जम्मू-कश्मीर: दस महीने बाद भी तवी किनारे डंपिंग साइट नहीं हट पाई, बढ़ रही गंदगी, लोग परेशान

Tue, 24 Aug 2021 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 Aug 2021 04:50 PM IST
सार

नगर निगम की ओर से तवी नदी को साफ सुथरा रखने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। घरों से सीधा कचरा तवी में फेंकने पर सख्ती की गई है। लेकिन नगर निगम की अस्थायी डंपिंग साइट के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। कई बार इसे हटाने की मांग कर चुके हैं। 

विज्ञापन
dumping site on banks of tawi river could not be removed in Jammu
तवी नदी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू के बेलीचराना में तवी नदी किनारे 10 माह बाद भी डंपिंग साइट नहीं हट पाई। वार्डों से उठाया गया कचरा यहां डंप करने से यहां गंदगी बढ़ती जा रही है। यहां ज्यादा मात्रा में पालीथिन बिखरा पड़ा है। लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। दुर्गंध से लोग काफी परेशान हैं। 

विज्ञापन


 तवी नदी किनारे कचरा बीते साल अक्तूबर 2020 से फेंका जा रहा है। अस्थायी तौर पर यहां पर डंपिंग साइट बनाई गई थी। कहा गया था कि यहां एक माह तक कचरा फेंका जाएगा। इसके बाद साइट शिफ्ट हो जाएगी, लेकिन अभी तक यहां से डंपिंग साइट हट नहीं पाई है। हर रोज कचरा फेंका जा रहा है। यहां पर कचरे को दबाया भी जा रहा है। यहां कचरा फेंके जाने से दुर्गंध फैली रहती है। आसपास के लोग काफी परेशान है।  

विज्ञापन

बेलीचराना में तवी नदी के किनारे कचरा फेंकने के लिए अस्थायी डंपिंग साइट बनाई गई है। बंधुरख में यूनिट बनाई जा रही है। जल्द ही यहां से डंपिंग साइट को हटाया जाएगा। - नरेंद्र जमवाल, हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

डपिंग साइट को हटाया जाएगा। कोट भलवाल में कचरा संयंत्र केंद्र तैयार हो रहा है। कुछ वार्डों से कचरा फेंका जा रहा है। - हरेंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed