{"_id":"bd4aa196dbeac78092e37663ee322262","slug":"dulhasti-power-project-will-start-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डुल हस्ती पावर प्रोजेक्ट-दो शुरू होने के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुल हस्ती पावर प्रोजेक्ट-दो शुरू होने के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 01 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ जिले में डुल हस्ती पन बिजली परियोजना एक की तर्ज पर फेज दो का काम आने वाले महीनों में शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
इस प्रतिष्ठित परियोजना के पूरा होने के बाद रियासत के अलावा देश के कई हिस्सों में बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुल हस्ती पन बिजली परियोजना चरण एक की उत्पादन क्षमता 390 मेगावाट की है।
यह परियोजना रन द वाटर स्कीम पर आधारित हैं और यहां से उत्पादन होने वाली बिजली से जम्मू कश्मीर रियासत के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान , दिल्ली और केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी उत्तरी ग्रिड के माध्यम से मुहैया होती है।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद डा. जितेंद्र सिंह का कहना हैं कि किश्तवाड़ जिले में डुल हस्ती पावर प्रोजेक्ट एक की तर्ज पर फेज दो का काम इस साल शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
उनका कहना हैं कि इस संबंध में जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। परियोजना शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे और परियोजना पूरी होने के बाद बिजली के क्षेत्र में रियासत को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन