{"_id":"59ece1944f1c1b97678b6d56","slug":"due-to-domestic-fights-father-killed-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू झगड़े के चलते पिता ने बेटे को मारी गोली, पुलिस जवान है पीड़ित बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू झगड़े के चलते पिता ने बेटे को मारी गोली, पुलिस जवान है पीड़ित बेटा
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू पुंछ हाईवे स्थित शहर के कल्लर चटयाड़ पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले डिगयानी गांव में एक पिता ने घरेलू झगड़े के चलते अपने ही बेटे को गोली मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अनुसार राजीव सिंह, जो कि पेशे से पुलिस का जवान है।
रविवार को सुबह अपने घर पर था। किसी घरेलू झगड़े के चलते बाप बेटे में कहा सुनी हो गई। कहा सुनी के दौरान ही बाप अपना आपा खो बैठा व उसने अपनी वीडीसी की बंदूक से बेटे को गाली मार दी। गोली की आवाज सुन कर पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
खून में लथपथ बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि घायल की टांग पर गोली से गहरी चोट आई है। आपरेशन के बाद गोली तो निकाल ली गई। लेकिन काफी अधिक मात्रा में रक्त बहने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन
घायल की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वीडीसी बंदूक जब्त कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।