फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Due to a fault in the jumper, electricity was lost for five hours, people were suffering from heat and humidity

Jammu News: जंपर में फाल्ट आने से पांच घंटे गायब रही बिजली, गर्मी-उमस से लोग बेहाल

विज्ञापन
Due to a fault in the jumper, electricity was lost for five hours, people were suffering from heat and humidity
कस्बे में रविवार दोपहर विद्युत जंपर में फाल्ट आने से उप जिले में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो उठे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बिजली गुल होना रोजाना की बात हो गई है। शिकायतों के बाद भी विद्युत विभाग के कर्मी ध्यान नहीं दे रहे। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कस्बे के अमन शर्मा का कहना है कि उनकी बल्ले बनाने की फैक्ट्री है। दिन-दिनभर बिजली आपूर्ति बंद होने से उनका कार्य प्रभावित होता है। जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं की जाती। आए दिन कई-कई घंटों तक बिजली नहीं रहने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। गृहिणी बिदिंया शर्मा व वंदना का कहना है कि रोजाना बिजली गायब रहने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग व्यवस्था सुधारने की कोई पहल नहीं कर रहा। इस बारे में जब भी विभाग से शिकायत की जाती है, पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने का बहाना बनाया जाता है।
विज्ञापन

इलाके के अन्य लोगों का कहना है कि चार- पांच पंचायतों में एक लाइनमैन होने पर कोई फाल्ट आने पर रातभर बिजली बंद रहती है। दूसरे दिन ठीक किया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रिड स्टेशन में बार-बार फाल्ट आने पर बिजली सेवा ठप रहती है। बिजली विभाग के अधिकारी राहिल वानी का कहना है कि हीरा नगर बिशनाह में 220 केवी के जंपर में खराबी आने से आपूर्ति बंद हुई थी। खराबी को ठीक कर शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल की गई। उन्होंने कहा कि फाल्ट आने पर उसे ठीक करने में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed