{"_id":"13cc6424900e58ff14ab88747fadfcb6","slug":"drunken-girls-creat-drama-after-rave-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत लड़कियों का शहर में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत लड़कियों का शहर में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 16 Nov 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक होटल में शनिवार की रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब वहां एक पार्टी में शामिल हुईं लड़कियां आपस में ही भिड़ गईं। इस दौरान जहां नशे में धुत लड़कियों ने आपस में मारपीट की, वहीं उक्त होटल की लिफ्ट के कांच भी टूट गए।
विज्ञापन
किसी तरह होटल के संचालकों ने लड़कियों को नियंत्रित किया और मौके से रवाना किया। होटल के पास सड़क सुनसान होने के कारण बात दब गई, लेकिन वहां से गुजरने वाले चंद लोगों ने काफी देर तक चले हंगामे को देखा
विज्ञापन
बताया जाता है कि उक्त होटल में चल रही एक रेव पार्टी में शामिल होने के लिए लड़के और लड़कियां पहुंचीं थीं। पार्टी में उन्होंने जमकर शराब भी पी। लड़कों और लड़कियों ने डांस भी किया। जब पार्टी समाप्त होने की ओर थी तो कुछ लड़कियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
उक्त लड़कियां एक-दूसरे को कोसती हुईं, जब लिफ्ट से उतर रहीं थीं तो उनमें हाथापाई हो गई। इस क्रम में कुछ युवक भी पहुंच गए। हाथापाई में लिफ्ट का शीशा भी टूट गया।
मौके पर उपस्थित लोग उस समय हतप्रभ रह गए, जब होटल से निकली एक लड़की की हरकतों से उन्हें भी शर्म आ गई। बाद में कुछ युवकों ने उसे किसी तरह नियंत्रित किया और उसे जबरन वाहन में बैठाकर मौके से निकल गए।