फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drugs smuggling, arrested

Jammu News: चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
drugs smuggling, arrested
दोमाना। चिनौर पुलिस चौकी के अंतर्गत नारदनी चौक से चिट्टे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर व्यक्ति की जांच की। इस दौरान जेब से पैकेट मिला जिसमें 5 ग्राम चिट्टा, 2100 रुपये थे। आरोपी को चिनौर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिलाल अहमद जान निवासी नारदानी के रूप में हुई है। वह चिट्टा बेचने जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। संवाद
विज्ञापन


4500 नशीले कैप्सूल सहित एक गिरफ्तार

जम्मू। नरवाल पुलिस ने एक तस्कर को 4500 नशीले कैप्सूलों के साथ दबोचा है। उसकी पहचान राजकुमार निवासी कृष्णा नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने रेलवे पुली के पास नाका लगाया था। जैसे ही राजकुमार वहां पहुंचा तो वह घबरा गया। पुलिस ने शक होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


पंजाब की दो महिलाओं से 14 किलो भुक्की बरामद

जम्मू। सिद्दड़ा पुलिस ने पंजाब की दो महिलाओं से 14 किलो भुक्की बरामद कर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार तवी ब्रिज सिद्दड़ा में नाका लगा था। इसी बीच पुलिस को देखकर महिलाएं भागने लगीं। शक होने पर पुलिस ने रुकने के लिए कहा। पीछा कर तलाशी ली तो सात-सात किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुनीता निवासी चीमा (अमृतसर) और परमजीत कौर निवासी रिया (ब्यास) के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं थैले में भुक्की को श्रीनगर से घर ले जा रही थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed