{"_id":"6653c576bf7cac82d901b344","slug":"drud-peddler-arrest-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101197-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तेजधार हथियार सहित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तेजधार हथियार सहित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
Mon, 27 May 2024 04:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 27 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस ने रविवार को तेजधार हथियार (टोका) के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी की पहचान नवजोत सिंह उर्फ बबलू पुत्र अमर सिंह निवासी इंदिरा नगर मीरां साहिब के रूप में हुई है।
कुख्यात अपराधी नवजोत सिंह मीरां साहिब क्षेत्र में कई आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। अपराधी हिस्ट्रीशीटर भी है और उसके खिलाफ डिवीजनल कमिश्नर जम्मू के आदेश पर पहले भी एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। नवजोत सिंह के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर नशा तस्करी के मामले शामिल हैं। कई एफआईआर में शामिल होने के बावजूद, उसने अपनी गतिविधियों में सुधार नहीं किया और फिर से तेजधार हथियार का इस्तेमाल कर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगा था।