जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर हवाई अड्डे पर ड्रॉप एंड गो सुविधा शुरू, यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी
श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि इस सुविधा को लागू करने के मांग यात्री लंबे समय से कर रहे थे। इसके लागू होने से यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर देरी और परेशानियों के बारे में यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को दूर करने के लिए ड्रॉप एंड गो सुविधा शुरू की है। हवाई अड्डे के निदेशक ने बताया कि एक यात्री को अपने वाहनों को ड्रॉप गेट पर छोड़ने की अनुमति देगी।
इसके बाद सीधे अपना सामान एक्स-रे पर रखेगी और स्क्रीनिंग के बाद वे ड्रॉप गेट पर स्थित ई-कार्ट में सवार हो सकते हैं। निदेशक ने बयान में कहा, ड्रॉप गेट पर हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए देरी और परेशानी के बारे में यात्रियों की लंबे समय से शिकायत है।
उन्होंने कहा कि वाहन की जांच, सामान की जांच और व्यक्तिगत तलाशी समय लेने वाली प्रक्रिया है। परिणामस्वरूप हवाई अड्डे में प्रवेश करने वाले यात्रियों को देरी होती है। उन्होंने कहा, मुश्किलें इस हद तक बढ़ रही हैं कि अक्सर यात्रियों को चार घंटे पहले एयरपोर्ट आने की सलाह देनी पड़ती है, ताकि उनकी फ्लाइट छूट न जाए।
यात्री अभी भी अपनी उड़ानें खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुविधा शुरू करने में इस तरह की कोई देरी और परेशानी नहीं होगी। बताया कि सुविधा के शुरू होने से 40% से 50% यात्री इस सेवा का उपयोग करेंगे।
जावेद अंजुम बने श्रीनगर एयरपोर्ट के नए निदेशक
जावेद अंजुम ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह कॉर्पोरेट मुख्यालय एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में महाप्रबंधक थे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हवाईअड्डे पर यात्री अनुभव को और सुव्यवस्थित करना और प्रणालीगत कामकाज को बढ़ाना होगा।
नए निदेशक की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब हज यात्रा अभी शुरू हुई है। इस चरण के दौरान नियमित उड़ान संचालन के अलावा हवाईअड्डे का कामकाज अधिक व्यस्त रहता है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर हमारा प्रयास हज तीर्थयात्रियों को अधिकतम आरामदायक सेवाएं देना रहेगा।