{"_id":"60f88492f91d5d136003f840","slug":"drone-seen-twice-near-jammu-air-force-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट : जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के पास दो बार दिखा ड्रोन, सेना और पुलिस का तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट : जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के पास दो बार दिखा ड्रोन, सेना और पुलिस का तलाशी अभियान
Thu, 22 Jul 2021 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:03 AM IST
सार
16 जुलाई को भी रडार ने ड्रोन मूवमेंट डिटेक्ट की थी। बुधवार को उसी क्षेत्र में एक बार फिर ड्रोन की मूवमेंट डिटेक्ट की गई।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
जम्मू वायुसेना स्टेशन से पास बुधवार तड़के दो बार ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा अमले को हाई अलर्ट रखा गया है। रडार में ड्रोन को दो बार डिटेक्ट किया गया। कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस और सेना ने एनएसजी के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन ड्रोन का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
27 जून को वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमलों के बाद से अलग-अलग जगह पर ड्रोन देखे जाने की घटनाएं हो रही हैं। वायुसेना स्टेशन पर भी तीन बार ड्रोन देखे जाने की सूचना सामने आई। लेकिन ड्रोन का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को सुबह 3 बजे और पांच बजे के आसपास रडार ने ड्रोन मूवमेंट देखी गई। हालांकि जांच करने पर ड्रोन का कोई सुराग नहीं लग पाया। हमले के बाद एनएसजी की ओर से वायुसेना स्टेशन और आसपास रडार लगाकर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन