फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drone seen in arnia and hiranagar

अरनिया और हीरानगर में एक ही रात में दिखे ड्रोन

विज्ञापन
drone seen in arnia and hiranagar
अरनिया/हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया और हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि से हड़कंप मच गया। अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने आसमान में लाल रंग की लाइट देखते ही फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यह पाकिस्तान ड्रोन था, जिसे वापस खदेड़ दिया गया। वहीं कठुआ के हीरानगर सेक्टर में स्थानीय लोगाें ने ड्रोन जैसी आवाज सुनी। आसमान में पीले रंग की लाइट भी देखी। दोनाें ही जगह एहतियातन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कोई भी आपत्तिजनक सामग्री या सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात को अरनिया सेक्टर में करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर लाल रंग की लाइट दिखाई दी। यह लाइट पाकिस्तान की ओर ही थी। ड्रोन के इस तरफ आने की आशंका पर बीएसएफ के जवानाें ने फायरिंग की, जिसके तुरंत बाद यह लाइट वाला उपकरण पाकिस्तान की तरफ ही चला गया। उधर, हीरानगर के करोल बिद्दो इलाके में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे स्थानीय लोगाें ने आसमान में ड्रोन जैसी आवाज सुनी। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। आवाज कुछ देर के बाद शांत हो गई। स्थानीय निवासी रतन लाल ने बताया कि उन्होंने ड्रोन जैसी आवाज सुनी। आकाश में पीले रंग की लाइट भी दिखाई दी। यह लाइट कुछ समय में ही गायब हो गई। सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन होने के अंदेशे पर स्थानीय लोगों को साथ लेकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। करोल मात्रयां, करोल बिद्दो, करोल कृष्णा के रिहायशी इलाकों के अलावा जंगलों को भी खंगाला गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

---
दो जुलाई को भी अरनिया में दिखा था ड्रोन
अरनिया सेक्टर ड्रोन गतिविधि के लिहाज से बेहद संवेदनशील हो गया है। दो जुलाई को भी अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन इस तरफ घुस आया था, जिसे बीएसएफ क जवानों ने गोलियां दागकर खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
27 जून को ड्रोन से हुआ था हमला
पाकिस्तान ने जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर 27 जून को ड्रोन से आरडीएक्स गिराकर दो विस्फोट किए थे। इसमें वायुसेना के दो जवान घायल हो गए थे। एनआईए जांच के अनुसार ड्रोन पाकिस्तान से आए थे और हमला कर लौट गए थे। इसके बाद से विभिन्न जिलों में ड्रोन समेत उड़ने वाले खिलौनों के इस्तेमाल पर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed