{"_id":"5d2b06708ebc3e6d0354239e","slug":"drone-monitoring-done-during-amarnath-yatra-convoy-in-udhampur-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में 51 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध, ड्रोन से हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में 51 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध, ड्रोन से हो रही निगरानी
Sun, 14 Jul 2019 04:09 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 14 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा में सुरक्षाबल किसी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं रहने देना चाहते हैं। यही वजह है कि पहली बार उधमपुर जिले में 51 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों के काफिले पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सुबह जब अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना होता है, तो संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबल ड्रोन से अमरनाथ यात्रा पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के जवान मुस्तैद रहते हैं।
पहले की तुलना में इस बार अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए गए हैं। विशेष तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग इस बार कड़े पहरे में है। उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रा का जत्था टिकरी से लेकर चिनैनी-नाशरी टनल तक करीब 51 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर रामबन की सीमा में प्रवेश करता है।
51 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर कई लिंक मार्ग मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलते हैं। इस बार ऐसे स्थानों पर जवानों को तैनात किया गया है। जब अमरनाथ यात्रा का जत्था गुजरता है, तो लिंक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया जाता है। इस दौरान किसी को भी राजमार्ग की तरफ नहीं जाने दिया जाता है। इसके अलावा विशेष तौर पर ड्रोन से जत्थे पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
उधर, अमरनाथ यात्रा कर लौट रहे अमरनाथ यात्रियों के वाहनों पर भी ड्रोन से नजर रखी जा रही है। राजमार्ग के कई हिस्सों को कंटीली तारों से भी घेरा गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर सुरक्षाबलों ने चौकियां बना रखी हैं, जहां चौकियों में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।