फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dron

ड्रोन की घुसपैठ, बड़े हादसे का संकेत

विज्ञापन
dron
सांबा। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घुसपैठ कराए जाने पर आम लोग भी सतर्क हो गए हैं। ड्रोन को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा कि पाकिस्तान की ओर से एक ही समय पर ड्रोन की घुसपैठ कराई जाती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अनुच्छेद 370 की दूसरी वर्षगांठ पर पाकिस्तान की ओर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश का हिस्सा ड्रोन की घुसपैठ हो सकती है। गत दिनों से ड्रोन की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। घगवाल के आईटीबीपी के शिविर की रेकी से लगता है कि पाकिस्तान की ओर से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश है। सीमावर्ती क्षेत्र के सरपंच विनय कुमार ने बताया कि रात के समय ड्रोन की हरकत देखकर उन्होंने अपनी पंचायत के लोगों को भी सतर्क रहने को कहा है। घगवाल इलाके में दो बार ड्रोन देखे जाने पर सेना, पुलिस और एसओजी जवान रात भर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। कुल मिलाकर ड्रोन की घुसपैठ को लेकर आम लोग भी काफी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed