फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dron

कानाचक में मार गिराए गए ड्रोन को लेकर क्षेत्र में कड़ी की चौकसी

विज्ञापन
dron
सांबा। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन द्वारा हथियारों की तस्करी किए जाने व सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन की घुसपैठ को देखते हुए भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी चौकसी कर दी गई है। जहां बीएसएफ के जवान मुस्तैद हो गए हैं। वहीं पुलिस ने भी बार्डर चौकियों पर जवानों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

रक्षा के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नजर एक बार फिर से सांबा सेक्टर पर ही दौड़ रही है। यही कारण है कि बार-बार सांबा सेक्टर में ही सुरंगें खोदने व ड्रोन की घुसपैठ के प्रयास किए गए हैं। इसको लेकर क्षेत्र में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के अधिकारी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में बैठकें कर ग्रामीणों को ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखने के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सांबा सेक्टर पाकिस्तान के रडार पर है। एक दशक से घुसपैठ के लिए पाकिस्तान की ओर से सांबा की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले सीमा पर लगी कांटेदार तार को काट कर आतंकी घुसपैठ करते थे। बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। बाद में सुरंगे खोद कर घुसपैठ को अंजाम दिया गया। इस पर भी सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के चलते अब ड्रोन द्वारा हथियारों की तस्करी की जा रही है। काना चक में मार गिराए गए ड्रोन को लेकर क्षेत्र में भी कड़ी चौकसी कर दी गई है। सेना के जवान भी सतर्क हो गए हैं, पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed