फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drivers of hundreds of fruit-laden trucks protested on Mughal Road

Jammu News: फलों से लदे सैकड़ों ट्रकों के चालकों ने मुगल रोड पर किया विरोध प्रदर्शन किया

Fri, 12 Sep 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 12 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Drivers of hundreds of fruit-laden trucks protested on Mughal Road
शोपियां में प्रदर्शन करते ट्रक चालक। संवाद - फोटो : samvad
शोपियां। फलों से लदे सैकड़ों ट्रकों के चालकों ने वीरवार को मुगल रोड पर सर्किट हाउस शोपियां के पास विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुंछ की ओर अपने वाहनों के निर्बाध आवागमन की मांग की।
विज्ञापन

चालकों ने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति देने के बावजूद फलों से लदे सैकड़ों ट्रक अभी भी फंसे हुए हैं। यातायात पुलिस हर दो घंटे में केवल कुछ ट्रकों को ही आवाजाही की अनुमति दे रही है, जबकि बाकी को रोके हुए हैं। हम कई दिनों से यहां फंसे हुए हैं। हमारे फल जल्दी खराब हो जाते हैं, और अगर हम ऐसे ही फंसे रहे, तो वे ट्रकों के अंदर ही सड़ जाएंगे।
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के सेब उत्पादकों का कहना है कि इस तरह की रुकावटों से भारी आर्थिक नुकसान होता है, क्योंकि लंबे समय तक ट्रकों के अंदर रखे रहने पर फल सड़ने लगते हैं। ट्रक चालकों ने प्रशासन और यातायात अधिकारियों से आग्रह किया कि मुगल रोड पर वाहनों की सुचारू और समय पर आवाजाही सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रहे और फल उत्पादकों को भारी नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने हंदवाड़ा फल मंडी के किया प्रदर्शन
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा फल मंडी में गुरुवार को कई ट्रक सड़े हुए फलों के स्टॉक के साथ वापस लौटे तो व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि अधिकारियों ने फलों के ट्रकों को प्राथमिकता नहीं दी इस कारण उनकी उपज राजमार्गों पर खराब हो रही है। मंडी के अध्यक्ष मोहम्मद अमीन ने कहा कि सड़क चालू घोषित कर दी गई है, फिर भी अधिकारी सीमेंट, लोहा और अन्य सामग्रियों को कश्मीर में आने दे रहे हैं, जबकि फलों से लदे ट्रक फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पक्षपात से उत्पादकों और व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। देरी के कारण अकेले हंदवाड़ा मंडी को केवल 13 दिनों में लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed