{"_id":"6321a02c24269d40115c3ba2","slug":"driver-stop-matador-in-middle-of-the-road-instead-of-the-bus-stop-in-jammu-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम मेटाडोर: जम्मू शहर में बस स्टॉप के बजाय बीच सड़क यात्रियों को बैठा रहे मेटाडोर चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम मेटाडोर: जम्मू शहर में बस स्टॉप के बजाय बीच सड़क यात्रियों को बैठा रहे मेटाडोर चालक
Wed, 14 Sep 2022 03:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 14 Sep 2022 03:04 PM IST
सार
शहर में ज्यूल चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक और रेलवे रोड पर बस स्टॉप हैं, लेकिन मेटाडोर चालक यहां रुकने के बजाय मनमर्जी से कहीं भी वाहन खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
Jammu Jewel Chowk
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली मेटाडोर सेवा अब मुसीबत साबित हो रही है। इनके चालक न नियम न लोगों की जान की परवाह कर रहे। मनमर्जी इस कदर है कि सवारी दिखाई देते ही बीच सड़क ब्रेक मार रहे हैं। नतीजा सड़कें लाल हो रही हैं।
शहर में ज्यूल चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक और रेलवे रोड पर बस स्टॉप हैं, लेकिन मेटाडोर चालक यहां रुकने के बजाय मनमर्जी से कहीं भी वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे एक तरफ जहां जाम लग रहा है, वहीं लोग चपेट में आ रहे हैं। यह सब यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की नाक के नीचे हो रहा है। इसका असर अन्य वाहनों में सवार लोगों पर पड़ रहा है। जाम और हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित होने से दस मिनट का सफर 20 मिनट या आधे घंटे में पूरा हो रहा है।
यहां हो रही परेशानी
शहर में ज्यूल चौक, बिक्रम चौक, रेलवे रोड, सतवारी चौक, डोगरा चौक, परेड और तालाब तिल्लो रोड पर समस्या अधिक है। सतवारी, आरएस पुरा, मीरां साहिब, कठुआ-सांबा जाने वाली बस व मेटाडोर के चालक कहीं भी वाहन रोक कर यात्रियों को बैठा या उतार रहे हैं। कहीं-कहीं तो यात्रियों के इंतजार में यह चालक 10 से 20 मिनट तक वाहन बिना स्टैंड के सड़क पर रोके रखते हैं। इससे अन्य लोगों को आवागमन में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
मजबूरी में आना पड़ता है चौराहे पर
मै प्रतिदिन मीरां साहिब से आता हूं। बस स्टॉप पर बस का इंतजार करता हूं, लेकिन बस बिक्रम चौक पर खड़ी हो जाती है। बस स्टॉप तक पहुंचने पर वह यात्रियों से भर जाती है। मजबूरी में मुझे भी चौक पर ही खड़ा होना पड़ता है। अगर बसें स्टॉप पर खड़ी हों, तो यात्री भी वहीं खड़े होंगे। - नासीर सलीम।
चौराहे पर ही रुकती है मेटाडोर
मेटाडोर बस स्टॉप पर खड़ी नहीं होती है। हम अगर बस स्टॉप पर खड़े हो भी जाएं तो मेटाडोर चौक पर ही यात्रियों से भर जाती है। स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक प्रबंधन सबसे बड़ी जरूरत है। - गगन।
अन्य वाहनों के लिए बनते हैं परेशानी
शहर में ट्रैफिक बड़ी समस्या है। बेलगाम यात्री वाहन ट्रैफिक प्रबंधन में बड़ी समस्या हैं। मेटाडोर हो या बसें स्टॉप पर नहीं रुकती हैं। चालक सड़क पर जहां भी सवारी देखते हैं, वहीं ब्रेक मार देते हैं। यह अन्य वाहनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता है। - आयुष।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बस स्टॉप पर ही मेटाडोर को रोकना होगा। वहीं सवारियां उतरेंगी और बस में चढ़ेंगी। - राजपाल सिंह, एएसपी ट्रैफिक, जम्मू।
चालकों को करना होगा नियमों का पालन
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए तीन विभिन्न विभागों की जिम्मेवारी है। इसमें परिवहन, ट्रैफिक, स्थानीय पुलिस शामिल हैं। वाहन चालकों को नियमों का पालन करना होगा। बस स्टॉप पर ही बस व मेटाडोर खड़ी करनी होगी, नहीं तो उचित कार्रवाई करेंगे। -घनश्याम सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जम्मू।