{"_id":"61df21f07861fd586943cf79","slug":"drinking-water-problem-vijaypur-news-jmu251779688","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की 13 पंचायतों में 126 हैंडपंप, आधे से ज्यादा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की 13 पंचायतों में 126 हैंडपंप, आधे से ज्यादा खराब
विज्ञापन
पंचायत अप्पर कार्थोली में खराब पड़ा हुआ हैंडपंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक की 13 पंचायतों में 126 हैंडपंप जल शक्ति विभाग की तरफ से लगाए गए हैं। इसमें से 67 खराब पड़े हैं। इन्हें खराब हुए चार साल हो गए हैं। पंचायत के लोगों ने जल शक्ति विभाग के आगे गुहार लगाने के बावजूद भी इनकी मरम्मत नहीं कराई। इसको लेकर लोगों में रोष है।
बाड़ी ब्राह्मणा का ऊपरी क्षेत्र कंडी क्षेत्र है। इससे इन लोगों का पानी का सारा दारोमदार इन पर निर्भर है। क्योंकि गर्मी में पानी की किल्लत के कारण लोग इनके पानी का इस्तेमाल करते हैं। पंचायत प्रतिनिधि और लोगों ने बताया कि समय-समय पर जल शक्ति विभाग, बीडीसी, डीडीसी सदस्य और अन्य प्रतिनिधि इनकी मरम्मत कराने के लिए कहते हैं, लेकिन इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी फंड की कमी को लेकर अपना पल्ला झाड़ देते हैं। इससे काम वहीं रुक जाता है। हर साल गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।
पंचायतों में लगे हैंडपंप गांव के मुख्य चौराहों के अलावा स्कूल, श्मशान घाट और अन्य ऐसे स्थानों पर हैं जहां रोज पानी की जरूरत होती है। इसके बावजूद भी जल शक्ति विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। क्योंकि स्कूल में हैंडपंप का खराब होना बच्चों को पानी के लिए मोहताज कर देता है।
विज्ञापन
-------
पंचायत में 15 हैंडपंप हैं, जिसमें से 10 के करीब खराब हैं। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से बार-बार कहने के बावजूद भी उनकी ओर तवज्जो नहीं दी जाती है। आम जनता पानी की किल्लत से जूझती रहती है।
-मधु चाढ़क, सरपंच, पंचायत मीन चाड़का
--------------
पंचायत में 21 हैंडपंप हैं, इनमें से 14 खराब पड़े हैं। महज छोटा सा मरम्मत कार्य उनको दोबारा से ठीक कर सकता है, लेकिन जल शक्ति विभाग की अनदेखी के कारण यह हैंडपंप शोपीस बन गए हैं। किसी सरकारी आयोजन में लोगों से जुड़े मुद्दे को हल कराने के लिए जोर आजमाइश की जाती है।
-पंचायत मीन चाडका की
----
पंचायतों में जितने भी हैंडपंप खराब पड़े हैं। उनकी सूची बनाकर हमने डीडीसी अध्यक्ष सांबा को दे दी है, लेकिन उसके बाद से अभी तक इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है।
-आशा रानी, डीडीसी सदस्य, बाड़ी ब्राह्मणा-ए सीट
-------
बीडीओ दफ्तर की तरफ से सूची बनाकर हमारे पास भेजी जाती है। हम उसे जिला मजिस्ट्रेट को भेज देते हैं। वहीं से आगे संबंधित विभाग को मरम्मत के लिए आदेश दिए जाते हैं।
-सिद्धार्थ धीमान, एसीडी, सांबा
-----
जिला मजिस्ट्रेट दफ्तार से जो भी मरम्मत कार्य के लिए काम हमारे पास आएगा, हम उसको तुरंत कर देते हैं। हैंडपंप के मरम्मत कार्य को लेकर हमारे पास कोई सूची नहीं पहुंची है।
-तरुण अरोड़ा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग, ग्राउंड वाटर