{"_id":"6074aa998ebc3e2457514f63","slug":"drinking-water-problem-samba-news-jmu23335332","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बाद 10 मिनट ही की जा रही जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन बाद 10 मिनट ही की जा रही जलापूर्ति
विज्ञापन
सांबा घगवाल के नोनाथ मे पानी की किल्लत पर प्रदशर्न करते ग्रामीण
- फोटो : SAMBA
घगवाल (सांबा)। पंचायत ओल्ड नोनाथ की मोटर 27 दिन से जली है। इसको आज तक दुरुस्त नहीं किया गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई शिवसेना के उपाध्यक्ष विशंभर दास ने की।
उन्होंने कहा कि उक्त जली मोटर से तीन पंचायतों को जलापूर्ति की जाती है, लेकिन विभाग की लचर कार्यप्रणाली से तीन पंचायत के लोगों को भटकना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में दूसरी मोटरों से 10 दिन बाद पानी दस मिनट ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग इतना लापरवाह है कि 27 दिन से जाली मोटर को ठीक नहीं कर सका है। इससे सहज ही अंदाजा हो जाता है कि विभाग के अधिकारी किस कदर अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे हैं।
विशंभर दास ने बताया कि अभी गर्मी शुरू ही हुई है और विभाग ने हाथ खड़े कर दिए। आगे तो हालात और भी बदतर होंगे। तब विभाग क्या करेगा। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि यदि मोटर को शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इसका जिम्मेदार जल शक्ति विभाग होगा।
विज्ञापन
इस संबंध में जब जल शक्ति विभाग के एईई ने बताया कि उक्त मोटर को शीघ्र दुरुस्त कर चालू कर दिया जाएगा।
-----
जब भी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सूचित करो तो वह आश्वासनों के कोई करवाई नहीं करते।
-अर्पण पंगोत्रा, सरपंच, नोनाथ पंचायत