{"_id":"610d88ee8ebc3e7e394ef867","slug":"drinking-water-problem-billawer-news-jmu2410416110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करने की मांग
विज्ञापन
बिलावर में खराब पड़ा वाटर कूलर, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। कस्बे के मुख्य बाजार में श्री परौल के पास नगर कमेटी की ओर से लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया वाटर कूलर एक वर्ष से खराब पड़ा है। नगर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर कमेटी को कई बार खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करने के लिए कहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
बिलावर निवासी कमल वर्मा ने बताया कि हर दिन मुख्य बाजार में कई इलाकों से लोग पहुंचते हैं, जिन्हें पेयजल सुविधा उपलब्ध न होने से काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। दुकानदार गिरधारी लाल ने बताया कि मुख्य बाजार में कई दुकानदार भी पेयजल के लिए इसी वाटर कूलर पर निर्भर हैं।
लोगों ने नगर कमेटी से मांग की है कि जल्द से जल्द मुख्य बाजार में खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक किया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में नगर कमेटी के वार्ड 11 के पार्षद सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद ने बताया कि खराब पडे़ वाटर कूलर को दो दिनों के भीतर ठीक कर दिया जाएगा।