{"_id":"619fdeab734b796bf862bc7d","slug":"drinking-water-problem-akhnoor-news-jmu248590944","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सरवाल में एक माह जलापूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सरवाल में एक माह जलापूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। एक और सरकार हर घर शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चला रही है। दूसरी तरफ पंचायत सरवाल के गांव गवाढ़ सरवाल और सजवाल में जल शक्ति विभाग करीब एक माह से पानी की आपूर्ति बहाल नहीं करा पाया है। इस कारण लोगों ने विभाग के प्रति नाराजगी जताई है।
लोगों का कहना है कि सजवाल के काला डब स्थित पीएचई के सप्लाई प्वाइंट की मोटर करीब एक माह से जली है। इतना समय गुजर जाने के बाद भी विभाग नई मोटर उपलब्ध नहीं करा पाया है। इस कारण उनको पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी रघुवीर सिंह ने कहा कि मोटर जलने से उनके गांव में पानी की आपूर्ति करीब एक माह से बाधित है। इस कारण उनको हैंडपंप का पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि जली मोटर की जगह नई मोटर लगाई जाए।
------
दूसरे क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति की मोटरें जली थीं। वहां पानी की ज्यादा किल्लत थी। इसलिए उनको प्राथमिकता के आधार पर मोटरें लगाई गई हैं। एक-दो दिन के अंदर यहां नई मोटर लगा कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-पवन शर्मा, जेई, मेकेनिकल, जल शक्ति विभाग