फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drinking water available to people with the help of army

सेना के सहयोग से लोगों को उपलब्ध हुआ पीने का पानी

Sun, 26 Nov 2017 12:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 26 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Drinking water available to people with the help of army

भारत पाक नियंत्रण रेखा पर पाक अधिकृत गांव तेत्रिनोट के सामने पहाड़ी पर स्थित गांव सुआनाढ़ निवासी आज भी पानी ढोकर पी रही हैं। सेना के सहयोग से पीने का पानी उपलब्ध कराए जाने से लोगों की खुशी की ठिकाना नहीं है। 

विज्ञापन

गांव के बुजुर्ग नजीर हुसैन और कालू ने सेना की 39 आरआर द्वारा गांव के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराए जाने पर प्रसन्नता प्रकट की। उनका कहना था हमारे लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है।
विज्ञापन

आज हमारे घरों के आस पास चंद रोज पहले सेना द्वारा लगाए गए नलों के द्वारा पीने का पानी पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है पिछले सत्तर वर्षों से हमारी दो पीढ़ियां पीने के लिए पानी ढोते ढोते इस दुनियां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी नेता, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी को गांववासियों पर तरस तक नहीं आया। गांव में सेना के प्रयासों से पीने का पानी उपलब्ध हुआ है। बुजुर्गों का कहना है कि हमारे गांव में बच्चा, बूढ़ा, नौजवान, महिला, पुरुष हर किसी का दिन नदी से पानी भर कर लाने से शुरू होता था।

पानी लाने पर ही खत्म होता था। गंाव में पीने के पानी की सप्लाई न होने के कारण हम लोगों को नहाने, कपड़े धोने, पीने का पानी लाने अथवा पशुओं को पानी पिलाने के लिए नदी पर जाना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed