फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drink and drive

जल शक्ति अभियान कैच द रेन जागरूकता अभियान

विज्ञापन
drink and drive
आरएस पुरा।नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को सीमावर्ती गांव स्लैड में राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम), जल शक्ति मंत्रालय, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के सहयोग से ‘जल शक्ति अभियान कैच द रेन’ जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के सहायक निदेशक निसार अहमद मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गांव के विभिन्न हिस्सों में रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। हाथों में तख्तियां लेकर बच्चों सहित ग्रामीणों ने लोगों को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन के बारे में जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के विषय पर विचार रखे, और लोगों को जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र जम्मू सहायक निदेशक निसार अहमद खान ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। युवाओं को इस क्रांतिकारी अभियान में शामिल होने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के मुद्दे को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब यह समय की आवश्यकता भी है कि जल प्रबंधन के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण को अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन पानी का जलस्तर जमीनी सतह से काफी कम होता जा रहा है जो कि एक चिंता का विषय है और इसी तरह से अगर पानी का जलस्तर कम होता गया तो आने वाला समय संसार में काफी भयानक होगा। उन्होंने कहा कि आज से हम सबको प्रण लेकर पानी का कम से कम उपयोग करना है तथा इसकी बचत करनी है। जिला विकास परिषद सदस्य विद्या मोटन ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि हमें पानी की बचत के लिए हर संभव कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पानी के संरक्षण के लिए हमें तालाबों को बचाना होगा और इसके लिए भारत सरकार द्वारा विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीसी सदस्य मीरां साहिब विद्या मोटन, सुरेखा देवी, सरपंच बद्रीनाथ शर्मा, पूर्व सरपंच तिलक राज भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed