फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drass colder than Antarctica, mercury dropped to minus 30, Srinagar water sources froze

-30 डिग्री के साथ 'अंटार्कटिका' से भी ठंडा हुआ द्रास, कश्मीर में भी जम गया पीने का पानी

Fri, 27 Dec 2019 02:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 27 Dec 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Drass colder than Antarctica, mercury dropped to minus 30, Srinagar water sources froze
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने के बावजूद बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड से कोई राहत फिलहाल मिलती नजर नहीं आ रही है। कंपकंपा देने वाली सर्दी के बीच जम्मू में शुक्रवार को सीजन का सबसे सर्द दिन (10.8 डिग्री)और श्रीनगर में गुरुवार को सीजन की सर्द रात (माइनस 5 डिग्री)बीती। लद्दाख का द्रास गुरुवार को दक्षिणी ध्रुव के अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंडा रहा वहीं राजधानी दिल्ली की रात लंदन से अधिक सर्द थी। द्रास में न्यूनतम तापमान -30.2 डिग्री दर्ज किया जबकि अंटार्कटिका का न्यूनतम तापमान -26 डिग्री रहा। कश्मीर के कई इलाकों में नलों में आने वाला पानी जम गया है। लोग बर्फ उबालकर पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन

Drass colder than Antarctica, mercury dropped to minus 30, Srinagar water sources froze
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी सीजन का सर्द दिन बीता। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित है, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार से अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Drass colder than Antarctica, mercury dropped to minus 30, Srinagar water sources froze
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 8.8 डिग्री गिरकर 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 
विज्ञापन

Drass colder than Antarctica, mercury dropped to minus 30, Srinagar water sources froze
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
संभाग में माइनस 2.7 डिग्री के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में तापमान माइनस 0.2 और बनिहाल में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री गिरकर माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

Drass colder than Antarctica, mercury dropped to minus 30, Srinagar water sources froze
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
30 दिसंबर तक राहत नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के उपनिदेशक डा. मुख्तियार अहमद के अनुसार 30 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इसमें कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जनवरी के शुरू में कुछ हिस्सों में बारिश के साथ मौसम में सुधार हो सकता है। 

 

Drass colder than Antarctica, mercury dropped to minus 30, Srinagar water sources froze
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
पिछले साल से भी ठंडा
26 दिसंबर 2018 को जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि श्रीनगर में पिछले साल आज ही के दिन न्यूनतम तापमान माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed