बिश्नाह। उप जिला हॉस्पिटल में तैनात बीएमओ डॉक्टर राकेश मंगोत्रा को सीएमओ कठुआ बनने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिव सेना हिंदुस्तान के राज्य प्रमुख गणेश चौधरी व उनकी टीम की ओर से दिया गया। डॉक्टर राजीव भगत, सुरजीत कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ राजेश गुप्ता व नए बीएमओ शमीम चौधरी को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान शिव सेना हिंदुस्तान के राज्य प्रमुख गणेश चौधरी ने कहा कि बीएमओ बिश्नाह डॉक्टर राकेश मंगोत्रा ने जिस तरह से कोरोना काल में बिश्नाह क्षेत्र की जनता की सेवा की वह सराहनीय है। इसके साथ-साथ बिश्नाह में नए आए बीएमओ डॉक्टर शकील अहमद को भी सम्मानित किया गया। साथ ही कहा कि बिश्नाह में बड़ी आबादी किसानों की है। ऐसे में किसानों का सही तरीके से इलाज किया जाए, ताकि उन्हें निजी चिकित्सक के पास न जाना पड़े। शशि सलाथिया, सोनू, सुरजीत सैनी, वेद सैनी, तरसेम लाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।