फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dozens of people were trapped in the strong current of the drain in Chinaini, rescued from JCB, bridge washed away in Ganderbal

चिनैनी में नाले के तेज बहाव में दर्जनों लोग फंसे, जेसीबी से निकाला गया, गांदरबल में पुल बहा

विज्ञापन
Dozens of people were trapped in the strong current of the drain in Chinaini, rescued from JCB, bridge washed away in Ganderbal
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा। चिनैनी में नाले के तेज बहाव में कुछ लोग फंसे गए, जेसीबी से इन्हें निकाला गया। वहीं कश्मीर के गांदरबल में बारिश के बाद पुल बह गया। इससे संपर्क कट गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जिला उधमपुर में कुछ हिस्सों में बारिश हुई। चिनैनी के कित्थर नाले मेें पानी का तेज बहाव आ जाने से जेसीबी की मदद से तीन दर्जन लोगों को सड़क के दूसरी ओर पहुंचाया गया। पंचायत जीग के मोहड़ा गाच्छड़ बजीन में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। सुंदरबनी के ठंडा पानी इलाके में राजमार्ग पर भूस्खलन होने से वहां से गुजर रही कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी सवार को चोट नहीं आई। किश्तवाड़ में भी रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। दच्छन के होंजड़ इलाके में बारिश से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित रहा है।
विज्ञापन

जम्मू में छाए रहे बादल
जम्मू में शुक्रवार शुरुआत बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। शाम को दोबारा बादल छा गए।
यहां हुई बारिश
भद्रवाह 36.7
कटड़ा 11.0
पहलगाम 49.6
आंकड़े मिलीमीटर में
शहरों का अधिकतम पारा
जम्मू 33.0
बनिहाल 23.2
बटोत 23.7
कटड़ा 29.2
भद्रवाह 23.6
श्रीनगर 27.4
पहलगाम 21.9
गुलमर्ग 18.0
लेह 21.8
कारगिल 28.5
आंकड़े डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed