फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Double Murder Case; Last Location of Accused Auto Driver is Bus Stand

Jammu News: ऑटो चालक दीपक की अंतिम लोकेशन बस स्टैंड की, जांच को पुलिस की कई टीमें गठित

विज्ञापन
Double Murder Case; Last Location of Accused Auto Driver is Bus Stand
- फालोअप का लोगो लगाएं
विज्ञापन

- बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला : लगातार तीसरे दिन मौका ए वारदात की जांच, पुलिस ने क्राइम सीन दोहराया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/ दोमाना। दोमाना के पट्टा बोहड़ी मास्टर लेन में दंपती हत्या मामले में पुलिस की जांच ऑटो चालक दीपक सिंह के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। कर्नल कालोनी के रहने वाले दीपक सिंह की आखिरी लोकेशन जम्मू के बस स्टैंड की थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।
माना जा रहा है कि वह जम्मू से बाहर निकल गया है। इसे देखते हुए पुलिस की टीमें पंजाब समेत कुछ अन्य राज्यों में गई हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने करीब पांच टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं। एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द ही आरोपी दबोचा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को लगातार तीसरे दिन एसडीपीओ दोमाना और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के जरूरी सुबूत जुटाए। पुलिस ने सोमवार को क्राइम सीन भी दोहराया और कड़ी से कड़ी जोड़ी। क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। पुलिस की टीमें ऑटो चालक के परिवार और जान पहचान के लोगों से उसकी जानकारी जुटा रही हैं। हालांकि ऑटो चालक का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। इस वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले 300 सीसीटीवी
जांच के दौरान पुलिस ने मौका ए वारदात से लेकर जम्मू के अलग-अलग स्थानों पर तीन दिन में करीब 300 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। पुलिस को जांच में कई लीड मिली हैं। इससे माना जा रहा है कि आरोपी तक जल्द ही पहुंचा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस दो से तीन दिन में इस केस को सुलझा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed