{"_id":"48f773fcaf92e0a18a51f42252ee884d","slug":"doppler-will-provide-accurate-weather-forecast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा में इस तरह मिलेगी मौसम की सही सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा में इस तरह मिलेगी मौसम की सही सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 20 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों को मौसम के मिजाज से घबराने की जरूरत नहीं है। रियासत में हाल ही में स्थापित किए गए आधुनिक सिस्टम हाई एंड डाप्लर से मौसम से जुड़ी सटीक सूचना समय पूर्व मिलेगी। इससे यात्री मौसम के हिसाब से अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुखमय बना सकेंगे।
विज्ञापन
श्रीनगर में बुधवार को विभागीय उच्चधिकारियों के साथ बैठक कर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने यात्रा को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों और अन्य एजेंसियों को समन्वय मजबूत बनाने पर जोर दिया। आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 29 अगस्त तक जारी रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा के दौरान दोमेल और चंदनबाड़ी में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
यात्रियों को करंट पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। बेस अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग यात्रियों की सहूलियत के लिए वेंटिलेटर मुहैया करवाएगा। यात्रियों के लिए अतिरिक्त हेल्थ कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए। डा. सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा को अहमियत दी जाएगी। इसके अलावा सफाई और अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी दुरुस्त बनाया जा रहा है। बैठक में राजस्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर, पीएचई मंत्री सुखनंदन कुमार, वन मंत्री बाली भगत, आरएंडबी राज्य मंत्री सुनील शर्मा, पुलिस सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।