आतंकवाद से बड़ा खतरा बनता जा रहा है नशाः डीजीपी डॉ. एसपी वैद
जवानों के साथ मिलने के बाद डीजीपी ने शहर के गणमान्य लोगों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। यहां पर विभिन्न संगठनों, राजनीतिज्ञों, व्यापार मंडल के लोगों सहित अन्य उपस्थित थे। यहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना की। उसके बाद उन्होंने उन्हें शहर की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। कुछ लोगों ने कहा कि मजालता में महिला पुलिस की तैनाती की जाए।
व्यापार मंडल ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार हो रहा है, जाम की स्थिति से निपटने के लिए। जुआरियों की समस्या से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाने को कहा, ताकि महिलाओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। डीजीपी ने खुशी जताते हुए कहा कि लोगों से बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा को नशे से बचाना बहुत जरूरी है।
इसके लिए पहले दिन से बिड़ा उठाया गया है। जम्मू कश्मीर में नशे को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग की जरूरत है। यदि कहीं भी इस तरह से कुछ हो रहा है तो पुलिस के साथ इसे शेयर करें। क्योंकि नशा आतंकवाद से भी बड़ा खतरा है। इसलिए हमें आने वाली पीढी को बचाने के लिए नशे को खत्म करना है। उन्होंने पुलिस को पूरी ईमानदारी से कार्र्य करने को कहा।
इसके बाद उन्होंने गणमान्य लोगों से कहा कि जो भी काम हैं या कुछ बनाना चाहते हैं शौचालय बनाने हो, स्पोर्ट्स से संबंधी कुछ करना चाहते हैं वह उनसे बात करें। इसमें जरूर कुछ न कुछ किया जाएगा। उन्होंने सभी को आपसी भाईचारा बनाए रखने को कहा।
पंचायती चुनाव कराना बहुत जरूरी
डीजीपी ने कहा कि पंचायती चुनाव होना लोगों के लिए बहुत जरूरी है। रियासत लगभग चार हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान भुगती है। जम्मू कश्मीर बहुत सारी कठिनाईयों का डटकर मुकाबला किया है और आगे भी करती रहेगी।
क्योंकि जम्मू कश्मीर की पुलिस आतंकवाद से लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है। कश्मीर में हालात पहले से ज्यादा बेहतर हुए हैं। पुलिस लोगों का साथ दे रही है, ताकि जल्द शांति बहाल हो सके। इसके साथ ही उन्होंने सर्दियों में धुंध से निपटने के लिए पुलिस के पास उपयुक्त यंत्र मौजूद हैं।
जिन लोगों ने नारेबाजी की है इसका इसके पीछे यह मकसद है पुलिस इसके बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। मारा गया आतंकी कई गतिविधियों में संलिप्त था। जिसे उसे अंजाम तक पहुंचा दिया गया।