{"_id":"5a7bf16d4f1c1b8e268b8dea","slug":"dooru-deputy-commissioner-suspended-in-unfurl-the-national-flag-on-26-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः गणतंत्र दिवस पर तिरंगा न फहराने के मामले में तहसीलदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः गणतंत्र दिवस पर तिरंगा न फहराने के मामले में तहसीलदार निलंबित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : FILE PHOTO
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डुरू में तैनात तहसीलदार मुजफ्फर अहमद मलिक को गणतंत्र दिवस पर झंडा न फहराने के मामले में बुधवार को निलंबित कर दिया गया। उन्हें वेरीनाग में तिरंगा फहराना था, लेकिन उन्होंने इसके लिए पटवारी को भेज दिया।
मामला संज्ञान में आने पर डिवीजनल कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे। इसी क्रम में तहसीलदार को निलंबित किया गया है। वहीं, काजीगुंड के तहसीलदार को डुरू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि ये पूरा मामला 26 जनवरी का है।
जब वेरीनाग के तहसीलदार मुजफ्फर अहमद मलिक को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन उन्होंने खुद की जगह अपने पटवारी को इस कार्य के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पटवारी की बात सामने आते ही इस पूरे मामले ने राजनैतिक रूप ले लिया और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी भी होने लगी। मामले को तूल पकड़ते ही डिवीजनल कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे।