फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dooru deputy commissioner suspended in unfurl the national flag on 26 jan

जम्मू कश्मीरः गणतंत्र दिवस पर तिरंगा न फहराने के मामले में तहसीलदार निलंबित

Thu, 08 Feb 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 08 Feb 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
dooru deputy commissioner suspended in unfurl the national flag on 26 jan
तिरंगा - फोटो : FILE PHOTO
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डुरू में तैनात तहसीलदार मुजफ्फर अहमद मलिक को गणतंत्र दिवस पर झंडा न फहराने के मामले में बुधवार को निलंबित कर दिया गया। उन्हें वेरीनाग में तिरंगा फहराना था, लेकिन उन्होंने इसके लिए पटवारी को भेज दिया।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर डिवीजनल कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे। इसी क्रम में तहसीलदार को निलंबित किया गया है। वहीं, काजीगुंड के तहसीलदार को डुरू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि ये पूरा मामला 26 जनवरी का है।
विज्ञापन


जब वेरीनाग के तहसीलदार मुजफ्फर अहमद मलिक को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन उन्होंने खुद की जगह अपने पटवारी को इस कार्य के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी की बात सामने आते ही इस पूरे मामले ने राजनैतिक रूप ले लिया और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी भी होने लगी। मामले को तूल पकड़ते ही डिवीजनल कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed