फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doon to jammu plane cancel for one year

जम्मूः देहरादून से जम्मू तक की सीधी हवाई सेवा अगले साल के मई तक स्थगित

Sun, 22 Oct 2017 10:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 22 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
doon to jammu plane cancel for one year
- फोटो : DEMO PHOTO

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जम्मू के लिए सीधी उड़ान सेवा 29 अक्तूबर से अगले साल मई तक स्थगित रहेगी। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शीतकाल की अवधि में हवाई सेवा को स्थगित की है। हवाई सेवा को स्थगित करने का मुख्य कारण सर्दियों में होने वाला कोहरा बताया जा रहा है, जिसके कारण विमानन कंपनी अगले साल मई तक हवाई सेवा पर विराम लगा रही है।

विज्ञापन

इसी साल मई से स्पाइसजेट ने देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की थी। देहरादून-जम्मू हवाई सेवा करीब सात महीने के लिए स्थगित होने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर और लखनऊ के लिए ही सीधी हवाई सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन


हालांकि जम्मू शहर के लिए देहरादून से कंपनी को पर्याप्त हवाई यात्री मिलते रहे हैं, लेकिन सर्दियों में जम्मू क्षेत्र में कोहरा बढ़ने से विजिबिलिटी लो हो जाती है, जिसके कारण विमानों की आवाजाही में परेशानियां बढ़ती हैं। कई बार कोहरे के कारण विजिबिलिटी लो होने से फ्लाइट विलंब से पहुंचने के अलावा रद्द भी करनी पड़ती है। सर्दियों में जम्मू से विमान उड़ान में संभावित दिक्कतों के मद्देनजर कंपनी हवाई सेवा को स्थगित कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed