अखनूर। पंचायतो में गरीबी रेखा से नीचे और अन्य जरूरत मंदो को भेजा राशन, सेनिटाईजर व फ़ेस मास्क ।पंचायतो के गरीब और मजदूर बर्ग होगा लाभांबित । पूर्व बिधायक अखनूर राजीव शर्मा,जिला महामंत्री कैप्टन सोभा राम, नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा,मंडल अध्यक्ष अखनूर शाम सिंह व नगर अध्यक्ष भाजपा सुरेश गुप्ता ने वीरवार को अखनूर बिधानसभा की भलवाल ब्राह्मणा ब्लाक की पंचायतों में जरूरत मंद लोगों के लिए राशन, सेनिटाईजर व फ़ेस मास्क मंडल अध्यक्ष मंगा राम को सोंपे । जो बाद में गरीब जनता में बाँट दिया जायेगा । ज्ञात रहे की बाहरी मजदूरों आदि के लिए प्रशासन की तरफ से भी राशन सामग्री बांटी जा रही थी लेकिन ग्रामीण, मजदूरों आदि के लिए लॉक डाउन में अपना जीवन जापन करना भी मुश्किल हो रहा था , जिसका संज्ञान लेते हुए भाजपा नेताओं ने यह राहत सामग्री भेजी । इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता भारत भूषण गुप्ता,दलवीर सिंह,अजय गुप्ता,करन सिंह,बलदेव राज,दीपक मनी,कुलदीप राज कुलदीप राज , रजत गुप्ता,सरपंच विजय शर्मा व बबलू शर्मा भी उपस्थित थे । राजीव शर्मा ने कहा की इस संकट की घडी में बो सभी जरूरत मंदो के साथ खड़े हैं और उन्हें हर सम्भव मदद पहुंचाने के लिए बो प्रयास रत हैं। राजीव शर्मा ने अखनूर क़स्बा और सभी पंचायतों से पी एम् केअर फण्ड में दिये जा रहे अनुदान के लिए भी धन्याबाद किया ।