{"_id":"5f2083248ebc3e638046028e","slug":"domicile-jammu-news-jmu215347060","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोमिसाइल प्रमाणपत्र पाकर खुशी जताई, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोमिसाइल प्रमाणपत्र पाकर खुशी जताई, बांटी मिठाई
विज्ञापन
परगवाल में वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी दल के उप प्रधान सुखदेव सिंह मन्हास को डोमिसाइल सर्टिफिकेट ?
परगवाल। स्थायी नागरिकता का अधिकार पाने के लिए संघर्ष करते आ रहे वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों को आखिरकार स्थायी नागरिकता का अधिकार मिल गया। इसी कड़ी में सीमा क्षेत्र परगवाल के तहसील परिसर में सोमवार को तहसीलदार इम्तियाज अहमद और नायब तहसीलदार देव राज ने वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी दल कमेटी के उप प्रधान सुखदेव सिंह मन्हास को डोमिसाइल प्रमाणपत्र दिया। प्रमाणपत्र पाकर मन्हास ने खुशी जताई और लोगों को मिठाई भी बांटी।
उनका कहना था कि अब वह भी अपने मताधिकार का उपयोग करके अपनी मर्जी का नुमाइंदा चुन सकेंगे। अब हमें कोई भी वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी नहीं कहेगा और न ही हमें राज्य की सरकारी नौकरियों से वंचित रहना पडे़गा। उनका कहना था कि डोमिसाइल प्रमाणपत्र पाकर वह काफी खुश हैं। क्योंकि स्थायी नागरिकता पाने के लिए लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया। ज्ञात रहे वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी दल काफी समय से स्थायी नागरिकता की मांग करता आ रहा है। अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने के बाद राज्य प्रमाणपत्र का दर्जा खत्म हो गया, जिसके लिए अब डोमिसाइल को नागरिकता प्रमाणपत्र माना जाएगा।
---------
डोमिसाइल प्रमाणपत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू
बिश्नाह। डोमिसाइल प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए मंगलवार को तहसीलदार सोहन सिंह राणा द्वारा पंचायत चक मुरारा से प्रमाणपत्रों को डोर टू डोर घरों में देने की प्रक्रिया शुरू की गई। बीडीसी चेयरमैन सुरजीत कुमार की मौजूदगी में इन प्रमाणपत्रों को बांटने की प्रक्रिया को शुरू किया गया। बीडीसी चेयरमैन सुरजीत कुमार ने कहा कि ब्लॉक के अंतर्गत जितनी भी पंचायतें हैं उनमेें घरों में प्रमाणपत्र बांटा जाएगा। तहसीलदार सोहन सिंह राणा ने कहा कि इस तरह डोमिसाइल सर्टिफिकेट लोगों के घरों में डोर टू डोर बांटने का उनका उद्देश्य है कि इससे एक तो तहसील कार्यालय में भीड़ नहीं लगेगी और लोगों को सुविधा मिलेगी। आज 122 लोगों को यह प्रमाणपत्र बांटे हैं। संवाद