{"_id":"69695450c4d1207a75001a31","slug":"domana-ex-sarpanch-jammu-news-c-10-jmu1052-812729-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दोमाना में ठंड के बीच अनशन पर बैठे पूर्व सरपंच, विधायक पर लगाए बदसलूकी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दोमाना में ठंड के बीच अनशन पर बैठे पूर्व सरपंच, विधायक पर लगाए बदसलूकी के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। दोमाना पंचायत में घर के समीप ठंड और कोहरे के बीच सियासी तापमान बढ़ रहा है। जम्मू नॉर्थ के विधायक शामलाल शर्मा के खिलाफ पूर्व सरपंच पवन सलाथिया का अनशन जारी है। वीरवार को पवन सलाथिया पूरी रात टेंट में अनशन पर डटे रहे। इससे पूरे इलाके में चर्चा और संवेदना का माहौल बन गया। यह अनशन बागवानी विभाग के कार्यक्रम के दौरान विधायक की अभद्र भाषा और सुरक्षाकर्मियों के जरिये उन्हें पंचायत परिसर से बाहर निकालने के आरोप में किया जा रहा है।
पूर्व सरपंच सलाथिया ने कहा कि भले ही उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका हो लेकिन जब तक नया सरपंच निर्वाचित नहीं होता तब तक दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षर मान्य हैं और पंचायत से जुड़े दायित्वों से उन्हें अलग नहीं किया जा सकता।
पूर्व सरपंच पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग कर चुके थे और चेतावनी दी थी कि यदि माफी नहीं मिली तो अनशन का रास्ता अपनाएंगे। इसके अनुरूप उन्होंने समर्थकों और लोगों के साथ पंचायत घर के समीप अनशन शुरू कर दिया। अनशन स्थल पर रात भर समर्थकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। वहीं विधायक के कथित व्यवहार को लेकर आक्रोश देखने को मिला। देर रात युवा राजपूत सभा बी के अध्यक्ष दिलावर सिंह माखन भी टीम के साथ पहुंचे और पवन को समर्थन दिया। पूर्व सरपंच ने दो टूक कहा कि जब तक विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक अनशन जारी रहेगा। चाहे मौसम कितना ही प्रतिकूल क्यों न हो।
विज्ञापन
इधर विधायक बोले- शोर करने पर शांत करवाने का दिया था निर्देश
विधायक शामलाल शर्मा ने कहा कि बागवानी विभाग के कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया था। धन्यवाद प्रस्ताव के लिए पूर्व सरपंच शमशेर सिंह को बुलाया गया। इस पर पवन सलाथिया ने विरोध शुरू कर दिया। उस समय वे पौधारोपण कर रहे थे। शोर सुनकर उन्होंने केवल इतना कहा कि संबंधित व्यक्ति को अलग जगह जाकर शांत किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सरपंचों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और पंचायत मामलों में अब उनका कोई अधिकार नहीं है।