फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   domana, cricket tournament

Jammu News: बाबा जित्तो क्रिकेट क्लब ने जम्मू एंटरप्राइज को 30 रन से हराया

विज्ञापन
domana, cricket tournament
दोमाना। पहला आर्मी ग्राउंड क्रिकेट टूर्नामेंट फलौरा ग्राउंड में करवाया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र से 15 टीमों ने भाग लिया। पहला मैच बाबा जीत्तो क्रिकेट क्लब और जम्मू इंटरप्राइज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बाबा जित्तो क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। वहीं, जम्मू इंटरप्राइज क्रिकेट क्लब ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए। बाबा जित्तो क्रिकेट क्लब 30 रन से मैच जीता। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोहित ने पूरे मैच में 18 गेंदों में 55 रन बनाए और 1 विकेट भी ली।
विज्ञापन

टूर्नामेंट स्वर्गीय रामलाल वर्मा और विकास वर्मा के नाम पर आयोजित की गई। फाइनल मैच विजेता टीम को 30 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी, उपविजेता को 15 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। मुख्य अतिथि भाईचारा कमेटी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर संगम ने मैन ऑफ द मैच रहे रोहित को इनाम वितरित किया। उन्होंने युवाओं को खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने संजीव सिंह, कुलवीर सिंह, विक्रम सिंह, विकास शर्मा को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं से एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने, नशे से दूर रहने और खेलों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के लिए बुनियादी ढांचे की कमी है, जिसे केंद्र शासित प्रशासन को सही करना चाहिए। उन्होंने दोमाना के लिए एक खेल स्टेडियम स्वीकृत करने की मांग की। इस मौके पर पुरुषोत्तम चिब, चंदन भारद्वाज, विजय कुमार, खजीता राम, सोनू आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed