{"_id":"5a83323e4f1c1b4f588b86fa","slug":"domana-army-camp-attack-failed-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः दोमाना आर्मी कैंप पर हमला नाकाम, फायरिंग के बाद आतंकी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः दोमाना आर्मी कैंप पर हमला नाकाम, फायरिंग के बाद आतंकी भागे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना में मंगलवार को सेना के कैंप पर आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया। बाइक से आए दो आतंकियों ने कैंप के मुख्य गेट पर पहुंचकर फायरिंग की, तो संतरी ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
19 ब्रिगेड के अंतर्गत दोमाना स्थित सेना के कैंप पर सुबह करीब चार बजे दो बाइक सवारों ने मुख्य गेट के पास आकर फायरिंग की। छह से दस राउंड फायर किए गए। इस पर संतरी ने भी गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों आतंकी भाग गए। सूचना पाकर सैन्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
साथ ही अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। हेलीकाप्टर से भी तलाशी अभियान चलाया गया। सेना के प्रवक्ता ले. कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
एसपी रूरल एसडी सिंह जमवाल ने बताया कि पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है। आतंकी हमले के सबूत जुटाए जा रहे हैं। देर शाम तक कोई आतंकी नहीं पकड़ा जा सका था। इस संबंध में दोमाना पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।