फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dog bite cases in jammu

शहर में उग्र हुए कुत्ते कर रहे हमले, रेशमघर कॉलोनी में 10 को काटा

विज्ञापन
dog bite cases in jammu
जम्मू। शहर में लावारिस कुत्ते उग्र हो गए हैं और लोग पर हमले कर रहे हैं। सोमवार को रेशमघर कॉलोनी में दस लोगों को कुत्तों ने काट खाया है। शिकायत पर नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़कर ले गई। अभी कुछ दिन पहले बाहु फोर्ट इलाके में 25 लोगों को काटा था। वहीं, नरवाल, बठिंडी और सुजवां में भी कुत्ते 15 से ज्यादा लोगों पर हमला कर चुके हैं। कुत्तों के उग्र होने से लोग शहर में घूमने से भी घबरा रहे हैं। दो सप्ताह में कुत्तों के काटे साठ से ज्यादा लोग जीएमसी में उपचार करवाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम अब कुत्तों को एंटी रेबिज इंजेक्शन लगाने जा रहा है। हर मोहल्ले में कुत्तों को पकड़ कर इंजेक्शन लगाए जाएंगे। अभियान आगामी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। नगर निगम के अनुसार शहर में सत्तर हजार से ज्यादा कुत्ते हैं। नगर निगम की आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि कुत्तों को इंजेक्शन लगाए जाएंगे। इसके लिए टीमें मोहल्लों में जाएंगी। जहां से कुत्तों के उग्र होने की सूचनाएं मिल रही हैं, वहां पर कुत्तों को पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed