फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doda to host rafting competition to be held in Chenab river

Jammu Kashmir: चिनाब दरिया में होने वाली राफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा डोडा

Mon, 08 Feb 2021 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Doda to host rafting competition to be held in Chenab river
चिनाब दरिया

जम्मू-कश्मीर में साहसिक खेलों से जुड़े पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डोडा इस महीने के अंत में चिनाब दरिया में होने वाली राफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जेके एडवेंचर्स राफ्टिंग समूह के सहयोग से रविवार को एक ट्रायल किया गया। इस ट्रायल में डोडा के उपायु्क्त सागर डी डोईफोड और कई अन्य लोगों ने सभी सुरक्षा उपायों को पालन करते हुए भाग लिया।

विज्ञापन


यह अभ्यास सत्र प्रेमनगर से शुरू हुआ और करारा में समाप्त हुआ। प्रवक्ता ने कहा कि ट्रायल में शामिल सभी प्रतिभागियों ने इसे राफ्टिंग के लिए सबसे सुरक्षिमत मार्गों में एक बताया। डोडा उपायुक्त डोईफोड ने बताया कि प्रशासन इस महीने के अंत में अपने पर्यटन विकास अभियान के हिस्से के रूप में इस उत्सव का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कश्मीर में जोरदार तरीके से वापसी करेगा बॉलीवुड, दो दिवसीय समारोह के लिए गुलमर्ग पहुंचे सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राफ्टिंग प्रतियोगिता में अधिकतम लोगों की भागीदारी के लिए अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटन विभाग, भद्रवाह विकास प्राधिकरण के साथ संपर्क में है। लोग यहां अवकाश मनाने के साथ जिले में साहसिक पर्यटन में भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: '370' पर भारी पड़ेंगी बासमती की नई किस्में 118-123 और 138, कृषि विभाग ने लिया ये फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed