{"_id":"63bab50804284d5d464872ce","slug":"doda-fake-accident-case-conspiracy-hatched-to-avoid-debt-threw-car-in-chenab-river-left-for-haryana-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doda Fake Accident: कर्ज से बचने के लिए रची साजिश, चिनाब नदी में फेंक दी कार, खुद हरियाणा हो गए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doda Fake Accident: कर्ज से बचने के लिए रची साजिश, चिनाब नदी में फेंक दी कार, खुद हरियाणा हो गए रवाना
Sun, 08 Jan 2023 05:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:50 PM IST
सार
डोडा में कर्ज से बचने के लिए एक फिल्मी अंदाज में रची गई साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले की डोडा ही नहीं हरियाणा तक में चर्चा है।
विज्ञापन
Doda
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला डोडा में कर्ज से बचने के लिए एक फिल्मी अंदाज में रची गई साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले की डोडा ही नहीं हरियाणा तक में चर्चा है। दरअसल, 20 दिसंबर को डोडा के गडसू में चिनाब नदी में एक आल्टो कार गिर गई थी। इसमें पती, पत्नी और उनकी बच्ची के डूबने की बात सामने आई थी। उनकी खोज के लिए कई दिनों तक अभियान चलाया गया। लेकिन अब पुलिस ने तीनों को हरियाणा से बरामद किया है।
विज्ञापन
एसएसपी डोडा अब्दुल क्यूम ने बताया कि 20 दिंसबर को जांच के दौरान टीम को घटनास्थल से वाहन की टूटी हुई नंबर प्लेट, दो पहचान पत्र और एक पर्स मिला। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी तीनों का पता नहीं चल पा रहा था। इस पर पुलिस साइबर सेल की मदद ली। साइबर सेल ने पाया कि व्यक्ति का फोन घटनास्थल के पास ही बंद हुआ है। जांच में पाया गया कि व्यक्ति की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उसने अलग-अलग लोगों और बैंक से करीब तीस लाख का कर्ज लिया था। उसके खिलाफ कुछ वारंट भी निकल चुके थे।
विज्ञापन
ऐसे में साइबर सेल की मदद से व्यक्ति पर सर्विलांस लगाया गया। इस दौरान व्यक्ति हरियाणा के पंचकूला में ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस ने पंचकूला में टीम भेज कर हरियाणा पुलिस की मदद से व्यक्ति, उसकी पत्नी और बच्ची को लेकर डोडा पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन