{"_id":"60a12030f8eb4836310a4b0e","slug":"doctors-association-kashmir-said-that-official-figures-of-corona-deaths-are-not-being-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना से मौतों के आंकड़े छिपा रही सरकार- डॉक्टर्स एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना से मौतों के आंकड़े छिपा रही सरकार- डॉक्टर्स एसोसिएशन
Sun, 16 May 2021 07:07 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 07:07 PM IST
सार
डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना से होने वाली मौतों को छिपाया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : संजय गुप्ता
विस्तार
डॉक्टर्स एसोसिएशन कश्मीर (डीएके) ने कहा कि कोरोना मौतों के आधिकारिक आंकड़े नहीं दिए जा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निसार उल हसन ने जारी बयान में कहा कि कोविड से मरने वालों की वास्तविक संख्या रिपोर्ट की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
हसन ने कहा कि केवल वही मौतें आधिकारिक गिनती में आती हैं, जिनकी पुष्टि आरटीपीसीआर परीक्षण के माध्यम से कोरोना के रूप में की गई है। हसन ने कहा कि बुजुर्गों में अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की दर सबसे अधिक है। हालांकि, कई का अस्पतालों में कोविड परीक्षण नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
वहीं डॉ. निसार ने कहा कि कुछ लोग डर के कारण लक्षण होते हुए भी टेस्ट नहीं करवाते। लोगों को डर है कि अगर कोरोना से उनकी मौत होती है तो उन्हें उचित अंत्येष्टि नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया