फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doctors are Preparing to leave in Jammu and Kashmir

JK: दर्जनों डाक्टर छुट्टी करने की तैयारी में

Mon, 08 Jun 2015 11:15 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
doctors are Preparing to leave in Jammu and Kashmir

संभाग के  54 गैरहाजिर डाक्टरों की छुट्टी करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने ऐसे गैरहाजिर डाक्टरों को बर्खास्त करने की सिफारिशें प्रशासनिक विभाग को भेजी हैं। सचिवालय में स्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट शाखा की ओर से राज्य के 137 गैरहाजिर डाक्टरों को फाइनल नोटिस जारी कर ड्यूटी पर पहुंचने को कहा था।

विज्ञापन


इसमें जम्मू संभाग से 67 डाक्टरों में सिर्फ 13 ने ही स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में रिपोर्ट की, जिसके बाद बाकी डाक्टरों को नौकरी से बाहर किया जाएगा। एनेक्सर ए के तहत जारी नोटिस में गैरहाजिर डाक्टरों को बचाव का भी मौका नहीं दिया गया था।
विज्ञापन


इन डाक्टरों में अधिकांश मेडिकल अफसर सहित, कंसलटेंट गायनी, कंसलटेंट आरथो, कंसलटेंट सर्जन और डेंटल सर्जन शामिल हैं। इनमें कई डाक्टर काफी समय से ड्यूटी से गायब हैं। डाक्टरों के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने से दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरहाजिर डाक्टर निजी सेक्टर में एडजेस्ट हो गए

doctors are Preparing to leave in Jammu and Kashmir

विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी से लोगों के लिए छोटे से इलाज को शहरी अस्पतालों तक आना मजबूरी है। सरकारी नौकरी के बावजूद डाक्टरों का ड्यूटी से गायब रहने के पीछे कई तर्क भी हैं। इसमें अधिकांश गैरहाजिर डाक्टर निजी सेक्टर में एडजेस्ट हो गए हैं।

सरकारी स्तर के बजाय निजी सेक्टर में डाक्टरों को अधिक वेतन के साथ कम काम करना पड़ता है, लेकिन मजेदार बात यह है कि ऐसे कई डाक्टर सालों से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। उन्हें बर्खास्त करके उनके पदों को दोबारा भरने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कछुआ चाल की तरह काम हुआ है। इसमें डाक्टरों को कई बार नोटिस जारी किए जाते हैं, मगर अंतिम कार्रवाई लटकी रहती है।

निदेशालय में रिपोर्ट न करने वाले गैरहाजिर 54 डाक्टरों की सूची प्रशासनिक विभाग को भेज गई है। इसमें उनकी बर्खास्तगी पर काम किया जाएगा। डा. बलजीत सिंह पठानिया, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed